ब्यूरोचरखारी (महोबा)। तीन दशक से ग्राम गुढा में संचालित इलाहाबाद बैंक की शाखा अन्य स्थल पर स्थानांतरण किए जाने का ग्राम प्रधानों ने विरोध जताते हुए बैंक का संचालन जारी रखने की मांग की है। चरखारी ब्लाक के न्याय पंचायत गुढ़ा के अंतर्गत ग्राम सभाओं के प्रधानों ने बैंक शाखा के स्थानांतरण का विरोध जताते हुए कहा कि बैंक शाखा का स्थानांतरण होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ेगी। ग्राम प्रधान बल्लाय रुकमणि, कुड़ार प्रधान ज्ञान प्रकाश राजपूत, जरौली प्रधान रुद्धपाल राजपूत, सबुआ प्रधान मंजू देवी यादव, कुसरमा प्रधान गुलाब सिंह राजपूत ने कहा कि जहां गांव-गांव में बैंकों की नई शाखा खुल रही हैं वही पुरानी बैंक को बंदकर अन्य स्थल पर समायोजित किया जा रहा है। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शाखा का संचालन जारी रखने की मांग की है। चेतावनी दी है कि शाखा का स्थानांतरण होता है हम लोग भी बैंक बदलने को मजबूर होंगे।
बैंक के स्थानांतरण का प्रधानों ने जताया विरोध