महोबा। जिला पूर्ति कार्यालय में सोमवार को गैस वितरकों की बैठक हुई। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने गैस कनेक्शनधारकों को सुगमता के साथ सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि कंपनी के हार्कर के माध्यम से लाभार्थियों को सिलेंडर की तौल कराते हुए निर्धारित मूल्य पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अधिक पैसा वसूलने की शिकायत पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को कार्मिशियल गैस सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाए। ताकि घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग न हो सके। यदि कोई व्यवसायिक प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, होटल, मैरिज हाल आदि में सिलेंडर का उपयोग होते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।