युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुंगिरा में एक युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम सुंगिरा निवासी मुन्ना (30) पुत्र बालकिशन ने किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। ब्यूरो