बार अध्यक्ष के लिए चार लोगों ने भरे पर्चे
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन पर्चा भरने वालों में पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद राजपूत, भारत सिंह यादव, साकिर खान व सत्य प्रकाश खरे शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए जितेंद्र शुक्ला और प्रमोद मिश्रा ने पर्चे भरे जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र आवेदन चंपत राय निरंजन की ओर से किया गया। निर्वाचन कमेटी के धनपत विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पर्चा भरने की अंतिम तिथि है। ब्यूरो