फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल एयर स्ट्राइक को लेकर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो कबरई (महोबा)। भारतीय वायु सेना की ओर से पुलवामा के शहीदों का बदला लेते हुए पाक में घुसकर 300 से अधिक आतंकियों को मार गिराने की बड़ी कार्यवाई पर कस्बे में जगह-जगह जश्न मनाया गया। कबरई कस्बे में देश भक्तो ने मराठे के हनुमान मंदिर से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस तिरंगा यात्रा में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए साथ ही जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद के खूब नारे लगे। जुलूस में छत्रपाल सिंह, जीतू विश्वकर्मा, दुर्गेश सिंह, अमित तिवारी, मयंक गुप्ता, भानु धुरिया, रणधीर सिंह, आलोक सिंह, प्रकाश मिश्रा, अभिषेक सिंह, कंचन सोनी, हिमांशु शिवहरे, यश गुरुदेव, सनी पाठक, विजय धुरिया, ओमकार त्रिपाठी, कपिल तिवारी, रुपेन्द्र सिंह, राहुल गुप्ता सहित तमाम युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें