फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में तीन अभियुक्त बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में तीन अभियुक्त बरी
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलका में रंजिश को लेकर डेढ़ साल पहले हुए हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को अदालत ने सुनवाई के बाद बरी कर दिया। ग्राम पलका निवासी कमल सेन 12 सितंबर 2017 को खेत से घर जा रहा था। रास्ते में पप्पू लोधी, मुन्ना लोधी और कढ़ोरी लोधी ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बेटे को पिटता देख पिता शंभूदयाल (65) आ गया। तभी हमलावरों ने शंभूदयाल पर भी प्रहार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे कमल सेन ने कोतवाली महोबा में पप्पू लोधी, मुन्ना लोधी और कढ़ोरी लोधी के खिलाफ दर्ज कराई थी। जनपद न्यायाधीश महताब अहमद ने गुरुवार को दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद अभियुक्त कढ़ोरी लोधी, मुन्ना लोधी और पप्पू लोधी को बरी कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें