फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट हत्याकांड के विरोध में रखा मौन उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट हत्याकांड के विरोध में रखा मौन उपवास
विज्ञापन

महोबा। आल्हा चौक पर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 241 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को भी अनशन जारी रखा। इस दौरान चित्रकूट में अगवा करने के बाद हुई दो जुड़वां मासूमों की जघन्य हत्या से व्यथित तारा पाटकर अनशन स्थल पर ही मौन उपवास पर बैठे रहे। साथ ही तीन माह पहले महोबा में ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले अपराधियों के अब तक पकड़े न जाने पर सवाल उठाए। अनशन स्थल पर उनके साथ जिला अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुल्लेरे, हरिओम निषाद, हरिश्चंद्र वर्मा, इंद्रजीत सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, कविन्द्र अवस्थी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें