महोबा। दो दिन से पड़ रही भीषण ठंड और सर्दीली हवाएं जानलेवा हो गई। शुक्रवार को ठंड की चपेट में आकर एक मासूम बालिका की मौत हो गई। कस्बा खन्ना निवासी सुनील की दो माह की पुत्री निधि गुरुवार की देर शाम ठंड की चपेट में आ गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी कबरई ले गए। जहां से डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए।ब्यूरो
ठंड की चपेट में आकर मासूम की मौत