संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया।
जनपद छतरपुर के गढ़ी मलहरा निवासी रिषभ (19) गुरुवार की दोपहर बाइक से गांव की ही पूनम (45) के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह रामूपुरा निवासी इमरत, भंडरा निवासी कालीचरण, श्रीनगर निवासी पूर्णयांशा, गरौठा निवासी बाघराज, रैपुराकलां निवासी धर्मेंद्र, कमालपुरा निवासी राजकुमारी, ब्यारजौ निवासी राजकुमार, कबरई निवासी सचिन, बगवाहा निवासी फूलवती, कुड़ार निवासी संध्या, लिलवाही निवासी देवेंद्र, मोचीपुरा निवासी अशोक व बरभौली निवासी उदयभान अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजकुमारी, रिषभ और देवेंद्र की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।