महोबा। पशुबाड़े की दीवार तोड़कर 14 बकरियां मवेशी चोर ले गए।। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी है।
चुरबरा गांव निवासी भुल्ली कुशवाहा पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की रात पशुबाड़े में 14 बकरियां बंधी थी। रात के समय चोरों ने पशुबाड़े की दीवार तोड़कर सभी बकरियां चोरी कर ली। सुबह उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब एक लाख रुपये कीमत की बकरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जिले में एक माह के अंदर बकरी चोरी की दस से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। किसी का खुलासा नहीं हो सका है।