एसपी ने किया स्कूलों का निरीक्षण
महोबा। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ और पुलिस क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव ने लोकसभा चुुनाव को देखते हुए बूथ बनाए जाने वाले स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में रैंप देखे। पुलिस अधीक्षक ने साईं लॉ कालेज, ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज, रामश्री महाविद्यालय, कालेज ऑफ एजूकेशन, संत जोसफ्स स्कूल का जायजा लिया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी को दिए। ब्यूरो