फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: वर्षा जल संचयन के लिए जिले के 13 चेकडैम की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बारिश से पहले वर्षा जल संचयन को लेकर लघु सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिले के 13 चेकडैम की मरम्मत कराने का खाका तैयार किया गया है। करीब एक करोड़ की लागत से चेकडैम की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस बार वर्षा जल के संचयन को लेकर पहले से ही व्यवस्थाएं किए जाने को लेकर प्रशासन गंभीर है। इसको लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में पानी एकत्रित करने के लिए बनाए गए कई चेकडैम की स्थिति ठीक नहीं है। इन चेकडैम में पानी का ठहराव करने में दिक्कतें आती हैं। लघु सिंचाई विभाग ने इस तरह के 13 चेकडैम को चिह्नित किया है। इन चेकडैम की मरम्मत कराए जाने का लघु सिंचाई विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण यादव ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। टेंडर खुलने के बाद 13 चेकडैम की मरम्मत का काम पूरा कराए जाने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है। बारिश के दौरान इन सभी चेकडैम में उनकी क्षमता के हिसाब से पानी एकत्रित किया जा सके।
जिले के 13 चेकडैम की मरम्मत कराए जाने की कवायद शुरू की गई है। चरखारी ब्लॉक के सूपा चेकडैम, सालट, बैंदो प्रथम, बैंदों द्वितीय, इमलियाडॉग प्रथम, इमलियाडॉग द्वितीय, स्वासामाफ, जैतपुर ब्लॉक के सगुनियामाफ, सुगिरा और कबरई ब्लॉक के खिरुही प्रथम, पहरा तृतीय, पहरा चतुर्थ व पहरा पष्टम चेकडैम की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें