चरखारी (महोबा)। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षत में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीलों को प्रशिक्षण अधिकारियों, कर्मचारियों और लेखपालों को दिया गया। प्रशिक्षण लेने के लिए सुबह दस बजे से ही कर्मचारी पहुंच गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर वीवीपैट मशीन अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। ईवीएम का बटन दबाने के तत्काल बाद वीवीपैट मशीन से पर्ची निकलेगी। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम पटेल, वीवीपैट मशीन प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश के अलावा तमाम लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।
वीवीपैट मशीन चलाने का दिया प्रशिक्षण