बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के बछेछरकलां गांव स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमल में बच्चों, महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
बछेछरकलां निवासी भगत सिंह के नाती शिव राजपूत का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। काली माता मंदिर परिसर में हवन-पूजन चल रहा था। इसी दौरान हवन और अगरबत्ती के धुएं से पेड़ पर लगे छत्ते से उड़ी मधुमिक्खयों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे वहां मौजूद भक्तों में भगदड़ मच गई। हमले से प्रेमा (80), कमलेश (32), प्रवेश कुमारी (28), सौम्या (06), उसकी बहन तान्या (03), इस्मिता (02), अखिलेश (27), उसकी बेटी चांदनी (04), सरोज (55) और रोहणी (22) समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्रवेश कुमार की हालत गंभीर बनी है।