थानाध्यक्ष ने चौकीदारों व प्रधानों के साथ की बैठक
कबरई (महोबा)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कबरई थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने प्रधानों व चौकीदारों के साथ बैठक की। थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों से कहा कि अपने गांव की हर गतिविधि पर नजर रखें और अगर कोई भी शरारती तत्व माहौल को खराब करता हो तो तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांव की स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। कहा कि यदि प्रशासन की कहीं भी किसी समय आवश्यकता नजर आए तो शीघ्र सूचना दें। बैठक में समाजसेवी जगभान सिंह सेंगर, गहरा ग्राम प्रधानपति अर्जुन सिंह तोमर, बम्हौरी प्रधान ममता सिंह, कौहारी प्रधान संतोष, बबेड़ी प्रधान राकेश, परसहा प्रधानपति भूपत सिंह के अलावा उंटियां, सुरहा, परसहा, लिलवाही, गहरा, सिचौरा, कबरई आदि के चौकीदार मौजूद रहे। ब्यूरो