फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खोले गए लहचूरा बांध के 11 गेट

Tue, 06 Aug 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में एक बार फिर पानी बढ़ गया। हालात को देखते हुए बांध के 11 फाटक खोलकर 1.40 लाख क्यूसेक पानी को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी लहचूरा बांध पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं। दो-दो घंटे के अंतराल में बांध के जलस्तर की नाप की जा रही है। साथ ही नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी के टीकमगढ़ जिले में स्थित बानसुजारा बांध से धसान नदी में पानी छोड़ा गया है। धसान नदी के माध्यम से पानी यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध में पहुंचा। इससे लहचूरा बांध में क्षमता से अधिक पानी आ गया। हालात को देखते हुए लहचूरा बांध के 11 फाटकों को खोलकर पानी धसान नदी में डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

साथ ही लहचूरा बांध से निकली अर्जुन फीडर नहर में 1,400 क्यूसेक व धसान मुख्य नहर को 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
लहचूरा बांध के जेई रामआसरे यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह बांध के 11 फाटक खोले गए। मुनादी कराकर आसपास के गांव के लोगों को नदी से दूर रहने के लिए कहा गया है। बांध पर पूरे दिन नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें