-समर्थन मूल्य योजना के तहत 7,263 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब होगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। विभाग ने जिले में मूंगफली की खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र बनाए हैं। यहां समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों की मूंगफली खरीदी जाएगी। अभी तक खरीद केंद्र स्थापित न होने से किसान बाजार में अपनी उपज बेचने के लिए मजबूर थे। बी-पैक्स भरवारा की ओर से उपमंडी भरवारा, बी-पैक्स लुहेड़ी की ओर से उपमंडी लुहेड़ी, बी-पैक्स देवगनपुरा की बुड़ेरा रोड पनवाड़ी, बी-पैक्स किल्हौवा की बुड़ेरा रोड पनवाड़ी, बी-पैक्स मकबरई की समिति भवन मकरबई, बी-पैक्स खरेला की ओर से मंडी समिति कीरतपुरा में मूंगफली की खरीद की जाएगी। पीसीएफ पनवाड़ी की ओर से उपमंडी भरवारा, पीसीएफ चरखारी की ओर से ग्रामीण अवस्थापना केंद्र खरेला, श्रीनगर संघ की ओर से संघ भवन श्रीनगर में, गल्ला मंडी कबरई व चिचारा में मूंगफली की खरीद की जाएगी। सभी क्रय केंद्रों पर क्रय प्रभारी तैनात किए गए हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजेंद्र सिंह का कहना है कि किसान अपनी उपज बेंचने के लिए जनसुविधा केंद्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंगफली का क्रय 7,263 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से किया जाएगा।