प्रशिक्षण में पोषण और स्वच्छता पर किया जागरूक
महोबा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत शहर के पान अनुसंधान केंद्र में चल रहे तीन दिवसीय सामाजिक कार्य उपसमिति के सदस्यों के प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक प्रीति चौरसिया ने कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है। जिला रिसोर्स पर्सन जितेंद्र ने बताया कि तमाम बीमारियों के प्रति महिलाएं जागरूक नही होती हैं। ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की आय एवं उनके द्वारा की गई बचत का एक बड़ा भाग बीमारियों का इलाज कराने में व्यय हो जाता है। जिससे महिलाएं आगे बढ़ने की बजाय पुन: पिछड़ जाती हैं। इस मौके पर बालगोविंद शुक्ल सहित तमाम प्रशिक्षण मौजूद रहे। ब्यूरो