फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 10 लोग घायल हो गए। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी प्रह्लाद बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रह्लाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह अस्थौन निवासी धनेंद्र, दिदवारा निवासी देवरती, मलकपुरा निवासी सुनील, बरातपहाड़ी निवासी स्वामीदीन, बपरेथा निवासी शैलेंद्र, गुढ़ा निवासी अजय, कहरा निवासी निशा, पूजा व उसका पति मनोज अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्वामीदीन और प्रह्लाद की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें