भिटौली। घुघुली थाना क्षेत्र के पुरैना के समीप चिउटहां रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे नहीं दिए। विरोध पर पंपकर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी दीपक गुप्ता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया। नारायनपुर निवासी मुन्ना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा निवासी दीपक गुप्ता 23 मई को रात करीब आठ बजे मेरे पंप पर पेट्रोल भरवाने आया था। पेट्रोल लेने के बाद पैसा देने में आनाकानी करने लगा। सेल्समैन ने विरोध किया तो अपने पहचान के कुछ लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ कर पंपकर्मी की पिटाई कर दी। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, दीपक गुप्ता उसके दो भाई, तीन अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। संवाद