युवक को थाने पर ले जाते पुलिस कर्मी।
ठूूूूठीबारी। फुटपाथ पर लगी कपड़े की दुकान के सामने युवकों को इकट्ठा देख गश्त कर रही पुलिस ने दुकान हटाने को कहा तो दुकानदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों दुकानदार पुलिस से नोकझोंक करने लगे। इस पर पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, दोनों युवकों द्वारा माफीनामा देने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। घटना के बारे में पुलिस ने उच्चाधिकारियों काे अवगत करा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना गेट के सामने स्थित दुर्गा मंदिर की दीवार से सटे सड़क किनारे कस्बे के विजय रौनियार व रवि रौनियार अपकी होजरी की दुकान लगाते हैं। पुलिस का आरोप है की रविवार की रात्रि करीब 8.30 बजे सात से आठ लड़के दुकान पर बैठकर शोर मचा रहे थे। उसी दौरान ठूठीबारी पुलिस टीम ने इनसे दुकान बढ़ाने को कहा।
इस पर दोनों भाई नोकझोंक करने लगे। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी कंचन राय ने बताया कि आक्रामक होकर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश करने पर दोनो भाइयों को थाने लाया गया था।माफीनामा के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।