फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्रीय मंत्री की पहल पर कुवैत में फंसे युवक घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज पहुंचने पर तीनों युवक केंद्रीय वित्त राज्य से मिले, बताया हालचाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की पहल पर कुवैत में फंसे महराजगंज के तीन युवक घर लौट आए। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात का उनका धन्यवाद जताया। वहीं, पीड़ितों ने एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रोजी-रोटी की तलाश में दो माह पूर्व कुवैत गए महराजगंज के चौक क्षेत्र के चार युवकों का मालिक शोषण करने लगा। युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद परिजनों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। शनिवार को तीनों युवक महराजगंज पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने तीनों युवकों से हालचाल पूछकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। चौक क्षेत्र के रुदलापुर निवासी संदीप गुप्ता, खोस्टा निवासी सत्येंद्र, ओबरी निवासी संतोष यादव और कटइया चौक निवासी सूरज गुप्ता दो महीने पहले एजेंट के माध्यम से नौकरी के लिए कुवैत गए थे। जहां पर वे लोग मेंटल हास्पिटल कुवैत में कार्य कर रहे थे। हास्पिटल में उन लोगों का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न होने लगा। एक महीने पहले चारों पीड़ितों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी परेशानी जाहिर की। चौक थाने मे एजेंट बख़्शीश के खिलाफ परिजनों ने धोखाधडी का मुकद्दमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें