लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग ललाइन पैसिया में शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा विश्म्हरपुर निवासी संतोष सहानी घर जा रहे थे। तभी पैसिया ललाइन चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. बीके शुक्ल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद