फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Wed, 19 Mar 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के एक युवक की हैदराबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 गांधीनगर निवासी मोहन जायसवाल का 19 वर्षीय पुत्र निखिल जायसवाल हैदराबाद में मजदूरी करता था। 16 अप्रैल की रात मैजिक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर बुधवार को घर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। निखिल जायसवाल के मौत की खबर मिलते ही मातम फैल गया। सूचना पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित अनेक लोग मृतक के घर पहुंच कर ढांढ़स बधाया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, मामला संज्ञान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें