फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Mon, 22 May 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। बागापार-सिंदुरिया मार्ग स्थित कसमरिया में आठ मई को मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान शनिवार की रात में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कसमरिया निवासी दिव्यांशु शर्मा (29) आठ मई की शाम को घर से झनझनपुर जा रहे थे। वह गांव से बाहर स्थित तालाब के पास पहुंचे थे कि बाइक की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया था। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार होता न देखकर परिजन शनिवार को केजीएमयू लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में दिव्यांशु की मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष सिंदुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें