फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन से उतरते समय गिरकर घायल हो गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक युवक गिरकर घायल हो गया। आरपीएफ के जवानों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर जिले के जंगल गुलहरिया निवासी विकास (24) बृहस्पतिवार की सुबह 6ः30 बजे के करीब मैलानी एक्सप्रेस से कही से आ रहा था। ट्रेन अभी आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि उतरते समय पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें