फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे के करीब फरेंदा उत्तरी बाईपास के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। फरेंदा थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी पिंटू (24) बृहस्पतिवार को दिन में करीब तीन बजे साइकिल से फरेंदा की तरफ जा रहा था। अभी वह ओवरब्रिज के करीब पहुंचा था कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें