महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव के पास परतावल कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर नहर में नहाने गया 35 वर्षीय युवक डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार की दोपहर धरमौली गांव का रहने वाला नंदकिशोर नहर में नहाने के लिए गया था। वहां पहले से ही कई युवक नहा रहे थे। इसी बीच अचानक नंदकिशोर यादव लापता हो गया। ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक का पता लगाया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई है। संवाद