फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 04 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। कस्बे के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ठूठीबारी धर्मेंद्र उर्फ नाटे शनिवार को दुर्गा मंदिर के पास नशे की हालत में सोया था। होश आने के बाद घर गया। जहां रात करीब 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के माता-पिता की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी कंचन राय ने बताया कि जानकारी होने पर दो सिपाहियों को सीएचसी भेजा गया। प्रथम दृष्टया युवक की नशे की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता लग पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें