फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार पहिया वाहन की चपेट से युवक की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज-चौक मार्ग स्थित सिसवनिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के महराजगंज-चौक मार्ग पर स्थित सिसवनिया गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन दोनों को मेडिकल काॅलेज ले गए। बाद में घायल जितेंद्र की मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवाकाजी निवासी जितेंद्र चौहान (19) व अरुण प्रजापति (18) बृहस्पतिवार की दोपहर महराजगंज से अपने घर बेलवाकाजी जा रहे थे। दोनों युवक सिसवनिया गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने जितेंद्र की हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन जितेंद्र को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें