करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कंचनपुर कुईया गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक अतुल (19) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं युवक की मौत का खबर परिजनों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, अतुल गांव के कुछ दूरी से होकर बहने वाली देवरिया शाखा की बड़ी गंडक नहर में कुछ दोस्तों के साथ नहाने गए थे। जहां पर अतुल नहर पुल से नहर में छलांग लगाते समय ऊपर से गुजर बिजली तार के चपेट में आ गए। जिस दौरान अतुल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृत अतुल बड़ी बहन दिव्या और भाई राहुल से छोटा था। मृत युवक पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा दसवीं का छात्र था। बेटे अतुल की मौत का खबर सुनते ही पिता शंभू और माता इसरावती का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने कहा कि मौके पर सामान्य स्थिति बनी है। मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।