फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 01 Jun 2025 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर के भरौटी टोले पर शनिवार की शाम एक 36 वर्षीय पल्टू की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, पल्टू पंखे का प्लग लगा रहे थे। इस बीच कटे तार से उंगली स्पर्श होने से करंट की चपेट में आकर झुलस गए। परिजन पीएचसी लेकर आए, यहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक दिल्ली में एक गुटखा कम्पनी में कार्य करता था। 20 दिन पहले ही घर आया था। मृतक के दो पुत्र किशन 13 व रवि 10 हैं। घटना से दोनों पुत्र सहित पत्नी रेशमा का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की मांग पर शव को कब्जे में लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें