पंखे में करंट उतरने से युवक की मौत
परतावल (महराजगंज)। बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर कस्बा निवासी जुनैद (21) अपने बड़े भाई वारिस के साथ बर्तन बेचने श्यामदेउरवां क्षेत्र के सोनकटिया में आया था। सोमवार की रात पंखे में उतरे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। दोनों भाई गांव में बर्तन बेचा करते थे और रात होने पर उसी गांव में डेरा डाल कर सो जाते थे।
कुछ दिनों से जुनैद का बड़ा भाई बड़हरा बरईपार में तथा जुनैद सोहनपुर उर्फ सोनकटीया में मस्जीद के पास एक खाली पड़े मकान में अपना डेरा बनाए थे। गर्मी से बचने के लिए उसने पंखे को अपने बिस्तर के पास रख लिया था। सोमवार रात्रि सोते समय जुनैद का हाथ पंखे को छू गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इस वजह से करंट लगने से जुनैद की मौत हो गई। सुबह गांव के कुछ नमाजी नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे थे तो उनकी नजर जुनैद पर पड़ी। श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद