घुघली। ग्राम सभा जोगिया निवासी शिवानंद गौड़ (22) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजनों के अनुसार सभा जोगिया निवासी शिवानंद गौड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो के माध्यम से घुघली पुलिस को सूचना मिली। वह कुछ दिनों से मानसिक अवसाद में रहता था। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।