फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की ठोकर युवक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 08:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर मिश्रवलिया चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना निवासी अनार्दन गौड़ (45) ग्राम पंचायत रतनपुर मिश्रवलिया चौराहे पर सामान खरीदने गया था। तभी नौतनवा की तरफ जा रहे बाइक चालक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी रतनपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनार्दन गौड़ की पत्नी गीता व तीन पुत्र संदीप, मनीष, आशीष का रो रोकर बुरा हाल है। नौतनवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें