फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कैम्पिरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी के पास मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पनियरा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुजीत भारती (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

कैम्पिरगंज पुलिस के अनुसार, सुजीत भारती अपनी साली के घर करमैनी में मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुजीत के एक बेटा रवि, तीन बेटियां नेहा, सन्या, अंशिका हैं। पत्नी बबीता की रो रोकर बुरा हाल हो गया है। कैम्पिरगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें