पनियरा। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजुरी के भगवानपुर टोला निवासी शारदा की नामजद तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शारदा के पुत्र अभिषेक को गांव के ही कुछ लोगों ने 18 दिसंबर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। तहरीर में शारदा का कहना है कि 18 दिसंबर को उसका पुत्र अभिषेक रात में खाना खाकर दूसरे घर पर सोने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में सोनू, होतीलाल, महेंद्र व सिकंदर ने लाठी डंडे से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर सुनकर कर वह बीच बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने उसे भी मार-पीटकर घायल कर दिया।