फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में झूठी शान के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या के बाद जानकारी लेते एएसपी आतिश कुमार।
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना के एक गांव में झूठी शान के लिए युवती के घर वालों ने रविवार की रात पूर्व प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक के दम तोड़ने के बाद शव को भूसे में छिपा दिया था। परिजनों के दबाव पर युवक को बातचीत करने के बहाने प्रेमिका ने अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन

युवक के पिता की शिकायत पर सोमवार सुबह पुलिस युवक की तलाश में पहुंची तो लड़की के परिजन घर की तलाशी नहीं लेने दे रहे थे। इसके बाद चार थानों की फोर्स बुलाकर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो युवक का शव भूसा घर में भूसे में दबा मिला। उसके दोनों हाथ बंधे थे और सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर को घेरकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को भगाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने देर शाम युवक के पिता की शिकायत पर सात लोगों, प्रेमिका, उसके माता-पिता, भाई, बड़ी बहन, बहनोई और शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ हत्या, साजिश, दंगा करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती, उसके माता-पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वहीं, वारदात के बाद से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल के साथ पीएसी और क्यूआरटी बल तैनात किए गए हैं। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस और पीएसी ने गांव में फ्लैग मार्च किया है।

पूर्व प्रधान की गांव के बाहर आटा-चक्की है। उनका बेटा रात में वहीं सोता था। बताते हैं कि पूर्व प्रधान के बेटे का गांव की एक युवती से आठ साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान का बेटा युवती की शादी तुड़वाने का प्रयास कर रहा था। इससे युवती के परिजन नाराज थे। वहीं, प्रेमी अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका था।

बताते हैं कि रविवार की रात खाना खाने के बाद युवक आटा-चक्की पर सोने गया था। सोमवार को सुबह आठ बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता नहीं चलने पर शक के आधार पर पुलिस से शिकायत की और युवती के घर की तलाशी लेने के लिए कहा।

जानकारी होने पर गांव के लोग भी पहुंच गए और तलाशी की मांग करने लगे, लेकिन युवती के घर वाले तैयार नहीं हो रहे थे। वे चौकी प्रभारी से भिड़ गए। युवती के परिजनों के अड़ियल रवैये के बाद पनियरा, घुघली, भिटौली और श्यामदेउरवां थाने की पुलिस बुलाई गई। तलाशी में भूसाघर में युवक का शव बरामद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें