फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह लाख नेपाली मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 04:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में नेपाली रुपये लेकर जाते समय एसएसबी की टीम ने संघन जांच अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई। शुक्रवार की देर रात 22वीं वाहिनी ठूठीबारी एसएसबी की टीम भारत-नेपाल पिलर संख्या 506/11 के समीप टड़हवा रास्ते एक भारतीय सीमा क्षेत्र से एक बाइक सवार युवक को जाते देखा संदिग्ध होने पर बाइक रोककर जवानों ने जब बाइक रोककर तलाशी ली तो युवक के पास से एक हजार रुपये के छह लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान अभिनंदन यादव निवासी सुकरौली वार्ड संख्या तीन जिला नवल परासी नेपाल के रूप में हुई हैं। ठूठीबारी कस्टम इंस्पेक्टर बृजेश कुमार गुप्ता के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें