फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशील के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार युवक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भगवानपुर में शुक्रवार की देर शाम एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नेपाली युवक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 39 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। उसके खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया। कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार अंकित गुरुंग निवासी भैरहवा नेपाल के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें