कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के एक मकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा। युवक को जेल भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कलाम निवासी कोल्हुई को गिरफ्तार किया गया। 868 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध जनपद गोरखपुर व सिद्धार्थनगर एवं महराजगंज के विभिन्न थानों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं। संवाद