फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेवायोजन में पंजीकरण कराने में रुचि नहीं दिखा रहे युवा

Fri, 19 Jul 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने में युवाओं की रुचि कम होती जा रही है। पंजीकरण के लिए सेवायोजन विभाग रोजगार मेला के अलावा युवाओं को तरह तरह से जागरुक कर रहा है। वर्ष 2020 में सेवा योजन पोर्टल पर 2351 युवाओं ने पंजीकरण कराया था, वर्ष 2021 में 3522 युवाओं ने पंजीकरण कराया, 2022 में 2629 युवाओं ने पंजीकरण कराया जबकि 2024 का आधा साल बीतने को है, लेकिन अभी तक मात्र 1144 युवाओं ने ही रोजगार के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

साल दर साल बीत रहा है लेकिन रोजगार पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण में विशेष वृद्धि नहीं दिख रही है। किसी साल हजार युवाओं की संख्या बढ़ रही है तो दूसरे साल उससे भी कम हो जा रही है। युवाओं का पंजीकरण बढ़ाने और रोजगार दिलाने के लिए सेवायोजन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। रोजगार मेला भी इसका एक माध्यम है। वर्ष 2020 में रोजगार पोर्टल पर 2351 युवा, 2021 में 3522 युवा, 2022 में फिर पंजीकरण गिरा और 2629 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया,2023 में 4626 युवाओं ने पंजीकरण कराया जबकि 2024 का आधा साल बीतने को है रोजगार पोर्टल पर 1144 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया है।

रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं युवा
सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। सेवा योजन पोर्टल के माध्यम से सरकारी, प्रइवेट भर्तिया की जा रही हैं। इसके अलावा रोजगार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में स्थानीय स्तर और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कंपनियां पहुंचकर युवाओं का चयन रोजगार के लिए कर रही है। वर्ष 2023-24 में सेवायोजन कार्यालय के बैनर तले जनपद में 22 रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 9075 युवाओं ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेला के माध्यम से 5116 युवाओं को रोजगार मिला।वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक जनपद में चार रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार के लिए सेवायोजन पोर्टल पर जरूर पंजीकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन


जनपद में सेवायोजन पोर्टल पर 45274 युवाओं का पंजीकरण है। जिसे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह रोजगार मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। अब तक जनपद में चार रोजगार मेला का आयोजन किया जा चुका है। रोजगार मेला में आकर कोई भी युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पा सकता है।
विज्ञापन

-ईशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें