फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी युवक को जेल, दे रहा था धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर बना रहा था अनैतिक कार्य का दबाव, पति को पहले की घटना बता देने का दे रहा था चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दो साल पहले किशोरा अवस्था में दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ युवती ने शादी के बाद केस दर्ज कराया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी से युवक ने दो साल पहले दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता ने लोकलाज के डर से खामोश रहना मुनासिब समझा। बालिग होने पर उसकी शादी कर दी। शादी के बाद युवक ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र के एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। जिसमें पीड़िता की तरफ से उस दौरान आरोपी युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी। कुछ दिन बाद पिता ने बेटी की विवाह कर दिया। शादी होने के बाद वह अपने पति के साथ रहने लगी। एक सितंबर 2023 को आरोपी युवक ने लड़की के पास फोन करके अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाने लगा। धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर शिकायत तुम्हारे पति से कर दूंगा। युवती ने अपने पति को घटना की सारी जानकारी दी। उसने इसकी सूचना अपने ससुर को दी। युवती के पिता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस प्रकरण की सीओ व थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें