फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म के आरोपी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दुर्गा मंदिर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया था कि मेरे घर के बगल में एक युवक फर्नीचर का दुकान चलाता है। बीते 13 सितंबर को रात में जब वह अपनी छत पर सोई हुई थी। दुकानदार पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान माल की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किया गया था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को पनियरा दुर्गा मंदिर तिराहा के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें