कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व घर में रखा नकद व जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।