फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में उसे सड़क किनारे देख राहगीरों ने उसे एबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। युवक को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सोमवार की दोपहर बृजमनगंज-धानी मार्ग के ग्रामसभा करखी के पास घटित हुई है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल युवक सैनुल्लाह निवासी ग्राम सभा सोनबरसा थाना पनियरा का रहने वाला है। वह सोमवार की दोपहर किसी कार्य से धानी की तरफ जा रहा था। घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें