फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दिखाई दिलेरी, मां बेटे को डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने दिखाई दिलेरी, मां व बेटे को डूबने से बचाया
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। राजाबारी पेट्रोल पंप के पश्चिम सिवान में अनीता देवी मकान बनाकर अपने माता- पिता और बच्चों के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात नेपाल समेत भारतीय सीमा क्षेत्र में भारी बारिश होने से झरही उर्फ प्यास नदी का पश्चिमी तटबंध राजाबारी गांव के सामने लगभग 15 मीटर टूट गया जिससे राजाबारी गांव के लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं सिवान में बना घर पानी से घिर गया। जलस्तर बढ़ता देख शुक्रवार सुबह अनीता (28) अपने बेटे बिट्टू (10) के साथ घर से बाहर निकल सड़क पर आ रही थीं। उसी दौरान सड़क के किनारे गढ्ढे में डूबने लगीं। यह देख राहगीर राजू उर्फ राजेश धवल निवासी धरमौली पानी में कूद कर मां -बेटे की जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें