फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक काे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के एक मुहल्ले के युवक द्वारा दूसरे मुहल्ले की युवती को धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की मां ने बताया कि नौतनवा कस्बा के एक वार्ड निवासी गैर समुदाय का युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। उसे धर्म परिवर्तन करके निकाह कराना चाहता है। युवती की मां ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी के तलाश में थी। मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें