फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल

Thu, 07 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, नौतनवां कस्बा के वार्ड की किशोरी को दूसरे वार्ड का युवक 19 अक्तूबर को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 26 अक्तूबर को युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार रात लगभग आठ बजे नौतनवा कस्बे के बनैलिया चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें