खुशहालनगर। घुघली क्षेत्र के भुवना इंद्रजीत साहनी की मार्ग दुर्घटना ने मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के अनुसार, भुवना गांव निवासी इंद्रजीत साहनी 32 बीते 19 अक्तूबर की शाम अपने ससुराल कुशीनगर जनपद के रायपुर गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक की सामने से टक्कर हो गई इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस के मध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली के गए जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति में सुधार न होता देख परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।